{"_id":"c74b002e302037617701a62176fc96b1","slug":"look-out-notic-in-soyeb-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लुक आउट नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुक आउट नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिले के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका है, जब किसी आरोपी के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मसरूफ शुरू से ही शातिर रहा है।
विज्ञापन
पूर्व में उसके खिलाफ आजमगढ़ के एक थाने में हवाला कारोबार के सिलसिले में केस दर्ज हुआ था । इसी के आधार पर पुलिस को शक था कि उसके विदेशों में रह रहे कई लोगों से भी आपराधिक संबंध हैं।
विज्ञापन
दोस्तपुर व बेवाना थाने में भी उसके विरुद्ध केस दर्ज हैं। बीते दिनों हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में उसके स्थान पर उसके विद्यालय का एक छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया था। इसमें अन्य लोगों के अलावा मसरुफ के खिलाफ भी बेवाना थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि मसरूफ के देश से भाग जाने की आशंका को खारिज करने के लिए ही लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए जिससे कि वह सड़क, जल या हवाई मार्ग के जरिए भी देश से बाहर न भाग सके। सभी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डों व सीमाओं के अलावा समुद्री रास्तों पर भी इससे संबंधित सूचना भिजवा दी गई है। बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।