{"_id":"61b8e9cff5477e26a35e6e6b","slug":"long-line-at-the-prescription-and-medicine-counters-till-noon-ambedkar-nagar-news-lko6089622170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा व दवा काउंटरों पर दोपहर तक रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा व दवा काउंटरों पर दोपहर तक रही लंबी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों व तीमारदारों के कारण दिन पर आपाधापी का माहौल रहा। इसके चलते पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लंबी लाइन लगी रही। इसके चलते अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान कई चिकित्सक भी ओपीडी कक्षों में काफी देर से पहुंचे।
रविवार व सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचे। इससे ओपीडी से लेकर पर्चा व दवा काउंटर पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अव्यवस्थाओं से नाराज बेवाना के तीमारदार राजेंद्र ने कहा कि वह बुखार पीड़ित पत्नी कांति देवी को लेकर अस्पताल आया था। मरीजों की काफी भीड़ होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने पर्चा बनवाने व दवा बांटने की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की।
सुचारु तौर से हुआ सभी का इलाज
मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। समय पर सभी चिकित्सक अपने अपने कक्ष में पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ समस्या जरूर रही लेकिन सभी मरीजों को ओपीडी में देखने व दवा दिलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी।
विज्ञापन
डॉ. मनोज शुक्ला, प्रभारी सीएमएस