{"_id":"639621526ba03b797e3b6cc9","slug":"list-of-117-centers-of-up-board-exam-released-ambedkar-nagar-news-lko6613865120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के 117 केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के 117 केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन चयनित 117 परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को जारी कर दी है। संबंधित परीक्षा केंद्रों को लेकर 14 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में 83,971 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल की छात्र संख्या 41,838 जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 42,133 है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित 117 केंद्रों की सूची भी जारी कर दी। फिलहाल गत वर्ष 111 स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार गिरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के निर्धारण का काम शुरु हो गया है। प्रस्तावित सूची को प्रकाशित कर दिया गया है। 14 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। मानकों को पूरा करने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन दोबारा कराया जाएगा ताकि परीक्षा में किसी तरह की दिक्कत न हो।