फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   licenses Canceled of six medical stores

छह मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त

Thu, 19 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
licenses Canceled of six medical stores
दवाएं - फोटो : demo pic

फर्जी व बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण के दौरान बार-बार बंद मिले मेडिकल स्टोर व नवीनीकरण न कराने की गाज छह मेडिकल स्टोर संचालकों पर गिरी है।

विज्ञापन


नवीनीकरण न कराने वाले व निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर नदारद होने वाले दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करते हुए सभी छह का औषधि अनुसंधान अधिकारी के निर्देश पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इससे मेडिकल स्टोर्स संचालकों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से मेडिकल स्टोरों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित दवाओं की भी बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ दुकानों पर तो बाकायदा नशीली दवाओं की भी बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से हुई लेकिन कभी कोई बड़ी कार्रवाई स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकी। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने एवं बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों के संचालकों पर कार्रवाई के लिए जब भी बाहर से आई टीमों द्वारा निरीक्षण किया जाता तो इसकी जानकारी ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालकों को हो जाती।

नतीजा यह होता कि टीम के निरीक्षण के दौरान फर्जी ढंग से खुले मेडिकल स्टोर बंद कर संचालक नदारद हो जाते। ऐसे में जब टीम  संबंधित मेडिकल स्टोर पर पहुंचती तो उसे दुकान बंद मिलती। जिला ड्रग अधिकारी अनीता कुरील ने बताया कि बीते कई निरीक्षणों में टीम को जनता मेडिकल स्टोर मिझौड़ा व अंसारी मेडिकल स्टोर हयातगंज टांडा बंद मिले।

इन दोनों मेडिकल स्टोरों से दवाओं की थोक बिक्री की जाती है। इस पर टीम ने जांच रिपोर्ट औषधि अनुसंधान अधिकारी फैजाबाद पीके तिवारी को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीके तिवारी ने दोनों थोक विक्रेता अब्दुल हफीज बेग व मोहम्मद असलम के लाइसेंस को निरस्त कर दिया।

इसी प्रकार जांच के दौरान पाया गया कि तिरंगा ड्रग स्टोर महरुआ गोला के प्रोपराइटर राकेश तिवारी, भार्गव ड्रग स्टोर मसड़ा बाजार के मालिक बुधिराम, पटेल मेडिकल स्टोर अकबरपुर के मालिक राकेश वर्मा व भारत मेडिकल सेंटर सराय चौक जलालपुर के मालिक मोहम्मद अफजल द्वारा दुकान का नवीनीकरण नहीं कराया गया था।


इसकी रिपोर्ट भी बीते दिनों टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी। इस पर औषधि अनुसंधान अधिकारी फैजाबाद पीके तिवारी ने इन चारों दुकानों का भी लाइसेंस निरस्त कर दिया। उधर, इस कार्रवाई से जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed