फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   let the lock of idgaah open before Chehllum

चेहल्लुम से पहले खोलवाएं ईदगाह का ताला

Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे हसन अस्करी मजलिसी ने कहा कि अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर कर्बला व ईदगाह स्थित है। ईदगाह का प्रयोग सुन्नी समुदाय के लोग ईद व बकरीद के मौके पर करते हैं, जबकि शिया समुदाय के लोग वर्षों से इसका प्रयोग 10 मोहर्रम, 19 सफर, 28 सफर व 21 रमजान को करते हैं।

विज्ञापन


इन मौकों पर जुलूस पहले ईदगाह जाता है। इसके बाद कर्बला पहुंचता है। 10 मोहर्रम को ईदगाह का गेट नहीं खोला गया जिससे हंगामें की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि बाद में जुलूस को कर्बला मेें ले जाकर संपन्न कराया, जिससे दोनों वर्गों में टकराव को रोका गया।
विज्ञापन


अब इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 19 सफर को इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया जाएगा, ऐसे में जुलूस ईदगाह जाएगा। ईदगाह में ताला बंद होने के चलते एक बार फिर से असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में न सिर्फ ईदगाह का ताला खोलवाया जाए, बल्कि कर्बला तक जाने वाले मार्ग पर ईदगाह का विस्तारीकरण करते समय किए गए अतिक्रमण भी हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों न सिर्फ कर्बला की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया वरन कब्रिस्तान की भी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। ऐसे में पैमाइश कराई जाए। इस दौरान अंजुमन अध्यक्ष गालिब अब्बास, सचिव रेहान जैदी, मेहदी रजा, मुमताज हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed