फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpal was dismissed for not following the instructions

निर्देशों का पालन न करने पर लेखपाल को किया बर्खास्त

Tue, 19 Apr 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal was dismissed for not following the instructions
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाना व निर्देशों का पालन न करना सहाबुद्दीनपुर गांव में तैनात लेखपाल को भारी पड़ गया। एसडीएम ने लेखपाल रामसिधार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रामसिधार लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि उनका पूर्व के कई अधिकारियों से भी विवाद हो चुका था। एसडीएम की इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया है। उधर, बर्खास्तगी की कार्रवाई की जानकारी होने पर लेखपाल ने इसे द्वेषपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील में एसडीएम मोहनलाल गुप्त की लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। एसडीएम मोहनलाल ने जब से यहां कुर्सी संभाली है, तब से उनके साथ विवादों का सिलसिला भी चला आ रहा है। शुरुआती दौर में ही उनका लेखपालों से विवाद हो गया था। लेखपाल न सिर्फ उनके विरुद्ध तहसील में धरने पर बैठ गए थे, बल्कि उनके चैंबर में लेखपालों की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही एसडीएम व लेखपालों के बीच विवाद जारी है। कुछ दिन पहले एसडीएम का ग्राम प्रधानों से भी विवाद हो गया था। ग्राम प्रधान भी एसडीएम से खफा चल रहे हैं। इस बीच एसडीएम ने लेखपालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन जहां एसडीएम ने लेखपाल अनुज प्रताप वर्मा पर कई आरोप लगाते हुए बर्खास्त कर दिया था, वहीं अब एसडीएम ने सहाबुद्दीनपुर ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल रामसिधार के विरुद्ध भी बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी है। रामसिधार आलापुर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि लेखपाल का आचरण एक राजकीय कर्मचारी की तरह नहीं है। उसके द्वारा न सिर्फ अमर्यादित आचरण किया जाता है, बल्कि आदेशों के अनुपालन व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। पिछले दिनों ही नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं आया। ऐसे लोगों को किसी भी दशा में बतौर सरकारी कर्मचारी बने रहना न्यायोचित नहीं है। इसके चलते ही बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। उधर, लेखपाल ने एसडीएम की ओर से कार्रवाई किए जाने को द्वेषपूर्ण बताया है। कहा कि कार्रवाई मनमानीपूर्ण है। इसके विरुद्ध वे न्यायालय में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed