फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpal arrested red handed taking three thousand bribe

तीन हजार घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested red handed taking three thousand bribe
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गोइथा गांव में चकरोड की पैमाइश करने के नाम पर तीन हजार रुपये घूस लेते लेखपाल को अयोध्या मंडल से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने संबंधित लेखपाल को अकबरपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। लेखपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गोइथा गांव निवासी निन्हकू मौर्य ने बीते दिनों एसडीएम जलालपुर को चकरोड की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने इस पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल श्रीराम को पैमाइश करने का निर्देश दिया। गुरुवार को लेखपाल चकरोड की पैमाइश के लिए गांव पहुंचा। इससे पहले लेखपाल ने शिकायतकर्ता से पैमाइश करने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की थी। निन्हकू ने कहा था कि वह पैमाइश करे, जो मांग है, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल के रवैये से आजिज निन्हकू ने शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। इसके बाद मामले को अयोध्या डिवीजन को संदर्भित किया गया। वहां से गठित टीम गुरुवार को जलालपुर पहुंच गई। इसी बीच जब लेखपाल ग्रामीण से संबंधित रकम ले रहा था, तभी टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम लेखपाल को लेकर अकबरपुर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज कराया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed