{"_id":"640a278626ef6e92ad08ec54","slug":"lathi-poles-in-land-dispute-six-injured-ambedkar-nagar-news-c-13-1-lko1042-120044-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, छह जख्मी
Fri, 10 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों से एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी फौजदार व निर्मल के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। हल्ला गुहार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के फौजदार व इंद्रेश, जबकि दूसरे पक्ष से जितेंद्र, निर्मल, पप्पू व इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी सेमरा रफीगंज में भर्ती कराया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गुड्डू जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। (संवाद)