{"_id":"69c2cfd141585959b1016d5f","slug":"land-survey-work-for-phc-completed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152934-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएचसी के लिए जमीन सर्वे का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएचसी के लिए जमीन सर्वे का काम पूरा
Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। कटेहरी के चिउटीपारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा है। शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने प्रस्तावित जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट भेज दी है। करीब ढाई बिस्वा जमीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिह्नित किया गया है।
ग्राम पंचायत चिउटीपारा और आसपास के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है। यहां के लोगों को इलाज के लिए कटेहरी या अकबरपुर स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। पीएचसी बनने से इलाज के लिए दूर जाने की समस्या कम होगी। लेखपाल राजेश द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। जमीन मिलने के बाद अब ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि श्रवण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।