{"_id":"6776c8e8331545a2d6086356","slug":"land-sold-through-fraud-case-filed-against-three-including-mother-and-son-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-127177-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्जीवाड़ा कर बेची जमीन, मां-बेटे समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्जीवाड़ा कर बेची जमीन, मां-बेटे समेत तीन पर केस
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थानाक्षेत्र के मूसेपुर में कूटरचित तरीके से जमीन बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले ही क्रेता समेत दर्जन भर से अधिक लोग जेल जा चुके हैं।
क्षेत्र के भगवानपुर मूसेपुर निवासी नीरज शुक्ल ने अपने आधार कार्ड में वास्तविक जन्मतिथि को संशोधित करवा लिया था। आरोप है कि कूटरचित आधार कार्ड पर नीरज ने अपनी मां संगीता देवी व फूफा पिंटू मिश्रा के सहयोग से लगभग 10 बिस्वा भूमि शीला देवी पत्नी गोविंद लाल निवासी मैंदी को बैनामा कर दी थी। बैनामे के एवज में शीला के पुत्र सुग्रीम ने नीरज को डेढ़ लाख रुपये का चेक और ढाई लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। 21 अक्तूबर 2022 को सुग्रीव की दुकान काजीपुर पहुंचकर नीरज पांच लाख रुपये की मांग करने लगा और पैसा न देने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगा। इस पर सुग्रीव ने अपनी मां व भाई के साथ नीरज के घर पहुंचकर पैसे लेकर जमीन वापस करने को कहा तो उसकी पिटाई कर दी।
जमीन बैनामे के मामले में नीरज समेत दो क्रेता, चार गवाह तथा दो अन्य जेल जा चुके थे। इसी मामले को लेकर सभी लोगों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। इसी प्रकरण में पैसों की डिमांड के आरोप लगाए गए हैं और न्यायालय के आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।