फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lalji's cash has decreased and his wife's has doubled.

Ambedkar Nagar News: लालजी के पास घटी नकदी तो पत्नी के पास हुई दोगुनी

Tue, 30 Apr 2024 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lalji's cash has decreased and his wife's has doubled.
अंबेडकरनगर। दो वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के पास नकदी घट गई है तो वहीं उनकी पत्नी शोभावती के पास नकदी दोगुनी हो गई। पूर्व मंंत्री की चल संपत्ति दोगुना बढ़ी है तो अचल संंपत्ति करीब दो करोड़ घट गई है। उनकी पत्नी के पास चल व अचल संपत्ति दोनों बढ़ी है। शोभावती पूर्व में जिपंं अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन

मौजूदा लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर मंंगलवार को नामांंकन दाखिल करने वाले पूर्व मंंत्री लालजी वर्मा ने दो वर्ष पहले कटेहरी से विधानसभा का चुनाव सपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था, वे विजई भी रहे। उस समय उन्होंने नामांकन के समय जो शपथ पत्र दाखिल किया था उसके अनुसार उनके पास साढ़े छह लाख रुपये नकद थे जबकि अब लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उन्हाेंने घोषणा की है कि उनके पास लगभग ढाई लाख रुपये की नकदी है। पिछली बार उनकी पत्नी के पास 5,40,000 के पास नकदी थी जबकि अब बढ़कर 11,74,756 हो गई है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले पूर्व मंंत्री के पास 80 लाख से अधिक की चल संपत्ति थी तो अब बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। उनकी पत्नी के पास पहले 86 लाख से अधिक की संंपत्ति थी जो अब एक करोड़ 25 लाख के करीब हो गई है। विधानसभा चुनाव में लालजी वर्मा के पास लगभग पांच करोड़ की अचल संपत्ति थी तो अब घटकर तीन करोड़ पांच लाख 24 हजार हो गई है। पत्नी के पास तब दो करोड़ की अचल संपत्ति थी जो अब बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के पास पिछले चुनाव में 24 लाख रुपये की देनदारी थी तो अब विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं आदि पर 92 लाख रुपये की देनदारी है। पत्नी के नाम पिछले चुनाव में लगभग साढ़े सात लाख की देनदारी थी तो अब 80 हजार की देनदारी है। लालजी वर्मा ने अपने शपथ पत्र में पिछले चुनाव में तीन मुकदमों का उल्लेख किया था। मंंगलवार को दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने नई दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमे समेत दो अन्य मुकदमों का उल्लेख किया है। टांडा तहसील के मोहिउद्दीनपुर निवासी लालजी वर्मा ने कृषि से एमएससी की डिग्री हासिल कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed