{"_id":"370bc6bbb73d01c32e69c12d909284f9","slug":"lady-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बसखारी बाजार निवासिनी रजिया खातून (45) पत्नी अशफाक चूड़ी बेचने का कार्य करती है। शनिवार दोपहर करीब वह चूड़ी लेकर किछौछा दरगाह बेचने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
दरगाह मोड़ के निकट पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
लोगों को एकत्र होता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन