फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kovid vaccination is necessary for participation in the election process

चुनाव प्रक्रिया में हिस्सेदारी को कोविड वैक्सीनेशन जरूरी

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination is necessary for participation in the election process
अंबेडकरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के साथ ही आगामी चुनाव के दौरान नियुक्त होने वाले सभी बूथ लेवल एजेंट, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। चुनाव लड़ने व इसकी प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों को प्राथमिकता पर दोनों डोज वैक्सीन लगवाना होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सैमुअल पॉल एन ने दी। वह फोटोयुक्त निर्वाचन नियमावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने में सभी का एकजुट सहयोग जरूरी है। इसी से सभी पात्रों का नाम पुनरीक्षित होने वाली मतदाता सूचियों में जोड़ने के साथ ही नाम पता और आयु से जुड़ी पुरानी खामियों को भी दुरुस्त बनाया जा सकेगा। पुनरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग सभी नागरिकों को ऑनलाइन फार्म 6, 7, 8 एवं 8 क भरने की सुविधा मुहैया करा रहा है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप संचालित किया गया है। इस एप को मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा दुरुस्त कराने से संबंधित फार्म को आसानी से भरा जा सकता है।
विज्ञापन

आवेदक द्वारा स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने से से तैयार होने वाली पुनरीक्षित सूची में किसी भी तरह की गलती की संभावना न्यून्तम हो जाएगी। ऐसे में राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed