{"_id":"6473957e9574216668032ec6","slug":"kotedar-will-now-run-grocery-stores-along-with-distribution-of-ration-ambedkar-nagar-news-c-13-1-259924-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राशन बांटने के साथ अब किराना स्टोर भी चलाएंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राशन बांटने के साथ अब किराना स्टोर भी चलाएंगे कोटेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 1126 कोटेदार खाद्यान्न के अलावा बच्चों के कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक की बाल्टी समेत कई अन्य प्रकार के जनोपयोगी सामानों की बिक्री करेंगे। सभी सामान न सिर्फ ब्रांडेड होंगे बल्कि बाजार के दाम पर ही बिक्री की जाएगी। यह नई व्यवस्था शासन ने कोटेदारों की आय बढ़ाने को लेकर की है। वहीं कोटेदारों का कहना है कि यदि सस्ते दर पर सामान कोटे पर उपलब्ध कराया जाए और सस्ते दाम में ही बिक्री की जाए तो इस योजना का लाभ कोटेदारों व उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।
कोटेदारों की आय में वृद्धि के लिए शासन ने निर्देश जारी किया कि अब कोटे से खाद्यान्न के अलावा 35 प्रकार की जनोपयोगी सामानों की भी बिक्री की जाए। यहां कुल 1126 कोटे संचालित हैं। इन कोटों से चार लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं।
जिलापूर्ति कार्यालय के अनुसार कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, शीशा, झाडृू, पोछा, ताला, छाता, रेनकोट, बच्चों के कपड़े, पैकेट मिठाई, सूखा मेवा, दूध से बने उत्पाद, राजमा, मसाले, नमकीन, घी, गुड़, ब्रेड, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, डिटरजेंट पाउडर, मच्छररोधी अगरबत्ती, मच्छरदानी, माचिस, दीवार घड़ी, प्लास्टिक बाल्टी सहित कई अन्य प्रकार के सामानों की बिक्री कोटे से होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सभी कोटेदारों को जिलापूर्ति कार्यालय से पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे शासन के दिशा निर्देश के अनुसार अतिशीघ्र संबंधित सामग्रियों की बिक्री करें। इन सामानों की बिक्री बाजार रेट पर ही करनी होगी। इन्हें सिर्फ कोटे से जुड़े उपभोक्ता ही नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति पहुंचकर खरीदारी कर सकेगा।
बाजार से कम दाम में मिले सामान
अकबरपुर नगर स्थित मीरानपुर के कोटेदार सुरेश कुमार ने कहा कि आय में वृद्धि के लिए शासन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। उपभोक्ताओं को कोटे से राशन के अलावा अन्य जीवनोपयोगी सामान भी आसानी के साथ उपलब्ध हो सकेगा। लेकिन सरकार को चाहिए कि कोटे की व्यवस्था कैंटीन जैसी करे जहां से बाजार से कम दाम पर सामान मिल सके।
खाद्यान्न की तरह हों कम दाम
गौसपुर के कोटेदार अजय वर्मा ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए शासन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है लेकिन जिम्मेदारों को चाहिए कि जिस प्रकार से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है उसी प्रकार से सस्ते दर पर सामग्रियां भी उपलब्ध कराएं। जब उपभोक्ताओं को बाजार से कम दाम पर सामान मिलेगा तभी वह कोटे से खरीदारी करेंगे। यदि बाजार दाम पर सामान बिक्री करेंगे तो उपभोक्ता कोटे की दुकान से सामान खरीदने में रुचि नहीं लेंगे।
कोटेदारों को दिए गए निर्देश
कोटे पर खाद्यान्न के अलावा अन्य सामानों की बिक्री से संबंधित शासन के निर्देश की जानकारी सभी कोटेदारों को दे दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि वे इस पर काम करते हुए ब्रांडेड सामग्रियों की बिक्री करें। - अखिलेश श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी