{"_id":"651b0aaeebe611e95004f447","slug":"kisan-samman-nidhi-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4115-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 85 हजार किसानों की ई-केवाईसी नहीं, सम्मान निधि पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 85 हजार किसानों की ई-केवाईसी नहीं, सम्मान निधि पर संकट
Mon, 02 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 85 हजार पात्रों ने अभी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनकी आधार सीडिंग भी नहीं हुई है। ये किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
इन किसानों को शासन ने एक और मौका दिया है। 15 अक्टूबर तक ई-केवाईसी व आधार सीडिंग नहीं कराने पर सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। जिले के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए गत 16 सितंबर से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी व आधार सीडिंग कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए।
इस विशेष अभियान के बावजूद सभी पात्र किसानों की ई-केवाईसी व आधार की सीडिंग नहीं हो सकी। अभियान में 8200 किसानों ने ई-केवाईसी व 8500 किसानों ने आधार सीडिंग कराई। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के चार लाख तीन हजार 837 पात्र किसानों में से तीन लाख 17 हजार 902 ने अब तक ई-केवाईसी व आधार सीडिंग कराई ली है। 85 हजार 935 किसानों ने अभी भी ई-केवाईसी व आधार की सीडिंग नहीं कराई है।
विज्ञापन
इन किसानों को शासन ने एक और मौका दिया है। अब 15 अक्टूबर तक किसान ई-केवाईसी व आधार सीडिंग करा सकेंगे। इस अवधि में ई केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सम्मान निधि की 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
जल्द कराएं ई-केवाईसी
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वे 15 अक्टूबर तक अवश्य करा लें। ऐसा न करने पर उन्हें सम्मान निधि की 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
-अश्विनी कुमार सिंह, उप निदेशक, कृषि