{"_id":"63af28a9db030977eb71f8ad","slug":"kisan-express-reached-eight-and-a-half-hours-late-ambedkar-nagar-news-lko6642997113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची किसान एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची किसान एक्सप्रेस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। शुक्रवार को किसान डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय तीन बजकर एक मिनट से साढ़े आठ घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
इसके अलावा दून डाउन दोपहर 12:28 बजे से साढ़े पांच घंटे, सरयू यमुना अप रात नौ बजकर छह मिनट से साढ़े तीन घंटे, आनंद बिहार अप एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर तीन मिनट से साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची।
मरुधर डाउन एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर एक मिनट से तीन घंटे, फरक्का डाउन एक्सप्रेस सुबह 11:18 बजे से दो घंटे, किसान अप एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 51 मिनट से ढाई घंटे, दून अप एक्सप्रेस दोपहर एक बजकर तीन मिनट से पांच घंटे देरी से अकबरपुर पहुंची। कोहरे के चलते लगातार ट्रेनें विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।