फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Killed the wife

शराबी ने पत्नी को मार डाला

Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Killed the wife
हत्या - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत टीकमपारा गांव में बुधवार रात युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला के पिता ने थाने में पुत्री की गला दबाकर हत्या किए जाने का केस दर्ज करने को तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
टीकमपारा गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासिनी अमृता सिंह उर्फ पूजा (28) पत्नी रणविजय का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा भी लगा हुआ था। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। गुरुवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

 
गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पूजा की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि अमृता का मायका आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुशा गांव में है। वर्ष 2013 में उसका विवाह टीकमपारा गांव निवासी रणविजय से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को इस समय चार माह की एक पुत्री तथा तीन वर्ष की पुत्री है।  महिला के पिता तेजबहादुर ने कहा कि रणविजय शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में उसकी पुत्री अमृता की पिटाई करता रहता था। अमृता ने कई बार इसकी शिकायत उससे भी की थी।

बताया कि गुरुवार तड़के चार बजे के करीब रणविजय ने फोन कर बताया कि अमृता की  तबियत बहुत खराब है।  इसके बाद वे सब जब यहां पहुंचे तो अमृता की मौत की जानकारी हुई। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की पहले गला दबाकर हत्या की गई फिर शव को लटका दिया गया।

बाद में तेजबहादुर ने थाने में पुत्री की गला दबाकर हत्या किए जाने का केस दर्ज करने को तहरीर दी। एसओ विजय पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

अमृता के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पर रोते हुए बताया कि वे सब जब गांव पहुंचे तो वहां उन्हें उनकी पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी दी गई। गले में तो कपड़ा बंधा था लेकिन जिस कमरे की छत के लोहे के कुंडे से शव का लटका जाना बताया जा रहा था, उसमें जाला लगा था।


ससुराल पक्ष ने बताया था कि इसी कुंडे से शव लटका मिला था जिसे उन लोगों ने उतार लिया था। अमृता के पिता ने कहा कि यदि शव कुंडे से लटका रहा होता, तो उसमें जाला कैसे लगा मिल जाता। इसके अलावा वह स्टूल भी नहीं मिल सका जिस पर चढ़कर उसके द्वारा आत्महत्या किया जाना बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed