{"_id":"6a5671ffdb542ca3c704135f","slug":"kidnapping-report-turns-out-to-be-a-rumor-all-four-teenagers-found-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160624-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अपहरण की सूचना निकली अफवाह, चारों किशोर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अपहरण की सूचना निकली अफवाह, चारों किशोर मिले
Tue, 14 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण की सूचना पुलिस जांच में अफवाह निकली। जांच के दौरान पता चला कि स्कूल जाने के बजाय चारों किशोर घूमने निकल गए थे। पुलिस ने चारों किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अकबरपुर क्षेत्र के सुडारी अफजलपुर निवासी गीता यादव ने सूचना दी थी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा।
उसके बसखारी रोड स्थित मोगली फन पार्क के पास होने की जानकारी मिली, जिससे अपहरण की आशंका जताई गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि विद्यालय के तीन अन्य छात्र भी उस दिन स्कूल नहीं पहुंचे थे। पूछताछ और जांच के बाद अपहरण की सूचना निराधार पाई गई। बसखारी मार्ग पर चारों किशोर मिले जिन्हें पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया।