{"_id":"6495df1ee064e01211087936","slug":"kidnapping-case-ambedkar-nagar-news-c-13-1-303594-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह आई बालिका लापता, अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह आई बालिका लापता, अपहरण का केस
Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किछौछा दरगाह में इलाज कराने आयी एक बालिका रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों ने बालिका के अपहरण का आरोप लगाते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कहा कि युवक ने उन्हें फोन पर धमकी भी दी।
गोंडा जनपद के कोतवाली नगर निवासी बालिका अपने पिता के साथ गत दिनों किछौछा दरगाह में इलाज कराने आयी थी। 21 जून को बालिका किराए के मकान से लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे तभी बालिका के पिता के मोबाइल पर अज्ञात युवक ने फोन कर अपहृता से बात कराई। उसने कानूनी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर बालिका की तलाश की जा रही है।