{"_id":"af8af02d906950fcf383542653c8c7b9","slug":"kidnapped-teenage-wonder-fair-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोर का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोर का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जाम से दोनों तरफ वाहनों का कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पहुंची सीओ सिटी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
मालूम हो कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नासिरपुर बरवां निवासी टिलठू ने मंगलवार को अपने 14 वर्षीय पुत्र के अपहरण आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। इसमें उसने कहा था कि उसके बेटे को संदीप नामक एक व्यक्ति अपहृत कर ले गया है।
बुधवार तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि परिवारीजनों को एफआईआर की प्रति तक नहीं दी गई। इससे आक्रोशित ग्रामीण परिवारीजनों के साथ बसखारी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के निकट पहुंच गए और अकबरपुर बसखारी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अकबरपुर पुलिस पर मामले में उदासीन बनी हुई है। कहा कि पुलिस यदि सक्रियता दिखाती तो अब तक अपहरणकर्ता पुलिस हिरासत में होते, लेकिन पुलिस मामले में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
ग्रामीणों के मार्ग जाम करने की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अविलंब बच्चों की बरामदगी का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में सीओ सिटी इन्दु सिद्धार्थ ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कहा कि प्राथमिकी दर्ज करवाकर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।