फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keshav murder accused will be sentenced on 22nd

Ambedkar Nagar News: केशव हत्याकांड के आरोपी को 22 को सुनाई जाएगी सजा

Fri, 19 Jul 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Keshav murder accused will be sentenced on 22nd
अंबेडकरनगर। लगभग दो दशक पहले टांडा कोतवाली क्षेत्र में हुए केशवराम हत्याकांड के एक आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में दो आरोपी मुकदमे के विचार के दौरान ही दिवंगत हो गए। जबकि एक आरोपी को मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड के अधीन है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र में 23 जून 2002 को तहरीर देकर वादी रामशिला ने कहा था कि एक भूमि का बैनामा कराए जाने के बाद से कुछ लोग अनधिकृत रूप से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते रहे। इसी को लेकर कुछ लोग गोलबंद होकर संबंधित खेत पर पहुंचे और जुताई करने लगे। पिता केशवराम व रिश्तेदार राजेश वर्मा ने मना किया तो विपक्षियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे केशवराम व राजेश को गोली लग गई। केशवराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि एक नाबालिग आरोपी को सुधार केंद्र भेजा गया था।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों का मुकदमा जनपद न्यायालय में शुरू हुआ। बाद में दो आरोपियों अजय कुमार अग्रवाल व देव प्रभाकर मिश्र की मौत हो गई। देव प्रभाकर के पुत्र गुड्डू उर्फ हेमंत कुमार को अब कोर्ट ने हत्या मामले में दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय परविंद कुमार ने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा के लिए फाइल 22 जुलाई को तलब की है। इसी दिन आरोपी को सज सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed