फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kargil diwas

उल्लास के साथ मनी कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ

Fri, 26 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kargil diwas
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से कारगिल विजय दिवस के मौके पर साइकिल रैली निकालते एनसीसी छात्र - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ शुक्रवार को जिले में उल्लास के साथ मनी। विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों सहित सामाजिक संगठनों ने देश के सैनिकों की शौर्य गाथा को याद कर उनकी बहादुरी को सलाम किया। बीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने साइकिल रैली निकालकर देश के बहादुर जवानों को याद किया। रैली को एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। टांडा के विवेकानंद शिशुकुंज सीनियर सेकेंड्री विद्यालय एनटीपीसी में छात्र-छात्राओं की विजय रैली को सीआईएसएफ के उप कमांडेंट प्रदीप मोरे ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज से शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी छात्रों ने साइकिल रैली निकाली। एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे एसडीएम ने छात्रों से कारगिल युद्घ में देश के वीर सपूतों की वीरता का जानकारी दी। कहा कि देश की अखंडता व अस्मिता देश के बहादुर जवानों के बल पर कायम है। हमें देश के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने भी कारगिल विजय दिवस की 20 वर्षगांठ की छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

कहा कि यह समूचे देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। भारतीय फौज ने विषम परिस्थितियों में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मारकर खदेड़ा था। भारतीय सेना को इस युद्घ में मिली जीत का पूरी दुनिया लोहा मानती है। कॉलेज से निकली साइकिल रैली कलेक्ट्रेट तक गई। वहां से वापस पुन: कॉलेज पहुंची। कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन सिंह, केयरटेकर विवेक तिवारी, अखिलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को विवेकानंद शिशुकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल एनटीपीसी के बच्चों में कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाया। सीआईएसएफ के उप कमांडेंट प्रदीप मोरे ने छात्र छात्राओं की रैली को रवाना किया। उपकमांडेंट ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना की इस एतिहासिक जीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि समूचे देशवासियों को सेना के इस गौरव दिवस को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें सेना के शौर्य का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed