फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanwar Yatra: Buses will run on different routes from July 28 to August 19.

कांवड़ यात्रा: 28 जुलाई से 19 अगस्त तक बदले रास्ते से जाएंगी बसें

Sat, 20 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Buses will run on different routes from July 28 to August 19.
अंबेडरकनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट रहेगा। 28 जुलाई से 19 अगस्त तक होने वाले रूट डायवर्जन में ज्यादातर बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भेजी जाएंगी। इसका पूरा खाका परिवहन विभाग ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 22 जूलाई से सावन मास की शुुरुआत हाे रहा है। इस पावन महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर पर्याप्त प्रबंधन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 419 कांवड़ समिति, नौ प्रमुख नदियों से जल लेकर 87 मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। सावन माह के अंतिम तीन सोमवार जिले के नौ प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहता है। इस बार भी इन्हीं मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है। कानपुर, लखनऊ व दिल्ली जाने वाली बसों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रियों के लिए भी चलेंगी बसें

अकबरपुर से कानपुर जाने वाली 10 बसें 28 जुलाई मध्य रात्रि से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जाएंगी। अकबरपुर से लखनऊ जाने वाली 25 बसों को भी पूर्वांचल एक्स्रपेस वे से निकाला जाएगा। अकबरपुर से दिल्ली जाने वाली पांच बसें रूट भी इसी रूट से निकाली जाएंगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए पांच बसें अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर चलाई जााएंगी। वहीं 10 बसें अकबरपुर वाया महरुआ, तारुल होते हुए अयोध्या नाका तक जाएंगी। इसी रूट से अकबरपुर-जलालपुर से चार बसें अयोध्या भेजी जााएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों का भी रूट डायवर्जन

बसों के अलावा भारी वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। अधिकांश भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। परिवहन विभााग के अफसरों का कहना है कि रूट डायवर्जन का अनुपालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग

कांवड़ यात्रा को देखते हुए सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करने की विशेष हिदायत दी गई है। खासकर बसों और भारी वाहनों को हाईवे व जिला मार्गों पर न खड़ा न होने देने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पर सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से हादसों की आशंका बढ़ जाती है।


28 से लागू होगी व्यवस्था

कांवड़ यात्रा को देखते हुए 28 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। जिले की बसों के साथ ही गोरखपुर व अन्य जनपदों की बसें भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से निकाली जाएंगी।
सीवी राम, एआरएएम अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed