फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanwad

कांवड़ यात्रा को लेकर हुए मार्ग डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किल

Mon, 29 Jul 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kanwad
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर कांवड़ यात्रा को देखते लागू रूट डायवर्जन ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को अकबरपुर नगर के अंदर किसी भी मार्ग से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। इससे शहर के बाहर से होकर वाहनों का आवागमन हुआ। जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे खासे परेशान भी हुए। इस बीच कोई भी बाहरी वाहन नगर के भीतर प्रवेश न करने पाए, इसके लिए जगह-जगह पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर यूं तो जिले में पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से सक्रिय है, लेकिन सोमवार से मार्ग डायवर्जन को अत्यंत प्रभावी बना दिया गया। अकबरपुर नगर के भीतर बाहरी वाहनों का प्रवेश लगभग प्रतिबंधित कर दिया गया। ऐसे वाहनों को नगर के बाहर से होकर गुजरना पड़ा। नगर के अंदर भी पुराने तहसील तिराहे से अयोध्या मार्ग की तरफ दोपहिया वाहन छोड़कर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। पुलिस ने नगर के पटेलनगर तिराहे पर भी सुरक्षा के तगड़े प्रबंध कर रखे थे, जहां से भी कोई वाहन नगर के भीतरी मुख्य क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह पुलिस का पहरा देखने को मिला। इससे न सिर्फ बाहरी यात्रियों को मुश्किल हुई वरन नगर के भीतर भी जिन लोगों को चार पहिया वाहन के साथ संबंधित मार्गों से गुजरना था, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई जगहों पर पुलिस से नोंकझोंक भी देखने को मिली। अकबरपुर कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग डायवर्जन लागू किया गया है। यह नागपंचमी तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed