फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kalraaj in Ambedkarnagar

देश की अखंडता सबकी जिम्मेदारी : कलराज मिश्र

Thu, 30 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kalraaj in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर के भीटी में कार्यक्रम को सम्बोधित करते राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहा सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी पर है। ये बातें गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बथुआ चंदौका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। इससे पहले मंदिर में हवन-पूजन के बाद असहायों को कंबल भी बांटे।
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र हेलीकॉप्टर से पहले बथुआ चंदौका पहुंचे। इसके बाद फूलादेवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम भारतीय हैं। भारतीय संविधान की रक्षा की सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज व देश के विकास में अपना पूरा योगदान दें।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने संविधान की शपथ भी दिलाई। इससे पहले राज्यपाल ने गांव स्थित मंदिर में पहुंचकर हवन-ञ्पूजन किया। साथ ही वहां मौजूद गरीब में कंबल का वितरण किया। इस बीच गांव पहुंचने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्र उर्फ कल्लू बाबा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed