फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kailash Kher's songs grace the festival

Ambedkar Nagar News: कैलाश खेर के गीतों ने महोत्सव में बांधा समां

Wed, 27 Sep 2023 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Kailash Kher's songs grace the festival
अंबेडकरनगर। तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव की भव्य शुरुआत बुधवार को हुई। दिन में जहां मैराथन दौड़ के साथ ही स्कूलों से जुड़े विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं व अन्य युवाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो शाम के रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के गीतों ने समां बांध दिया। इसके बाद प्रसिद्ध माघवाज बैंड की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चली आ रही तैयारियों के बीच बुधवार से अंबेडकरनगर महोत्सव की छटा अकबरपुर हवाईपट्टी पर आकर्षक ढंग से बिखरती दिखी। शाम को पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम अविनाश सिंह ने विकास एवं संस्कृति की मजबूती को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पहले दिन के रंगारंग कार्यक्रमों के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर रहे। आकर्षक ढंग से बनाए गए भव्य पंडाल पर उनके पहुंचते ही पूरा माहौल उल्लास से भर गया। अपने विशेष अंदाज में कैलाश ने दर्शकों का अभिवादन किया तो हजारों हाथ जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर कई गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर वहां मौजूद लोग झूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम प्रसिद्ध माघवाज बैंड के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। अलग-अलग तरह की धुन निकालकर बैंड के सदस्यों ने खूब तालियां बटोरीं। अकबरपुर नगर के एक होटल पहुंचने पर कैलाश खेर से मिलने एवं उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्सुक दिखे। किसी को होटल में मौका मिल पाया तो किसी को आयोजनस्थल पर। युवाओं ने इसे बाकायदा सोशल मीडिया पर टैग भी किया।


आज होंगे यह कार्यक्रम
दूसरे दिन 28 सितंबर की शाम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब साबरी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद जिले के प्रसिद्ध ओज कवि अभय निर्भीक के संचालन में कवि सम्मेलन होगा। इसमें विनीत चौहान अलवर, शशिकांत यादव देवाश, कमलेश राजहंस सोनभद्र, अमन अक्षर इंदौर, पंकज पलाश साजापुर, सुनील व्यास मुंबई, निधि गुप्ता जबलपुर व सौरभ जायसवाल लखनऊ अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। दिन में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed