{"_id":"612680f18ebc3e48384cdd2d","slug":"jhulalal-festival-cultural-programs-celebrating-cultural-programs-ambedkar-nagar-news-lko5927242182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास से मनाया झूलेलाल महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास से मनाया झूलेलाल महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सिंधी समाज की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सिंधी समाज के सदस्यों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर झूलेलाल महोत्सव उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने कहा कि सिंधी भाषा, साहित्य, संस्कृति और खानपान को बचाने के लिए समाज के घर-घर में जागरूकता लानी होगी। बताया कि अकादमी पूरे प्रदेश में भाषा व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए समाज के युवाओं को जागरूक कर रही है। इसमें समाज के युवाओं को अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करना होगा। इस दौरान सिंधी संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
बारिश के चलते झूलेलाल महोत्सव पर सिंधी समाज ने इस बार शोभायात्रा तो नहीं निकाली, लेकिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामूहिक तौर पर किया। अकबरपुर नगर के एक रिसॉर्ट में मुख्य अतिथि ने झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि सिंधी समाज को अपनी परंपराओं व संस्कृति को मजबूत बनाए रखना होगा। इसमें युवाओं को अपना योगदान सर्वाधिक सुनिश्चित करना है।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने कहा कि भाषा के बगैर किसी भी समाज की पहचान अधूरी है। परिवार के सभी सदस्य अपने घरों में अपनी भाषा में ही बात करें, जिससे भाषा को जीवंत बनाया रखा जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी को प्रभु झूलेलाल महोत्सव की बधाई दी। कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि देश व समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने के लिए सभी जरूरी योगदान सुनिश्चित करें। युवाओं के योगदान से ही देश व समाज को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
सिंधी समाज के स्थानीय मुखिया जयराम संगवानी ने कहा कि समाज के सभी सदस्य सिंधी संस्कृति को मजबूत बनाने एवं उसके आदर्शों के तहत काम कर रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत गौरवपूर्ण है। संचालन कर रहे सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के अध्यक्ष तरुन संगवानी ने कहा कि सिंधी समाज सदैव मानवता की सेवा एवं राष्ट्र की प्रगति को लेकर सजग व जिम्मेदार रहा है।
बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र के शहर उल्हासनगर से आए संजू व अनिल भगत और तबला वादक पवन कुमार ने साथियों के साथ सिंधी भजन, गीत और सूफी कलाम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। स्थानीय पुरुष सदस्यों और महिलाओं ने डांडिया खेलकर धूम मचायी। इस मौके पर अयोध्या से आए महंत गणेश राय, समाजसेवी सुरेश भारतीय, राम पोपटानी, समाजसेवी श्रीचंद चंदानी, भागचंद लखमानी और सांस्कृतिक कलाकारों का स्वागत किया गया।
सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास संगवानी तथा महिला पंचायत की अध्यक्षा बबिता संगवानी और वीनू संगवानी का उनके विशेष योगदान के लिए स्वागत हुआ। इससे पूर्व कलश पूजन हुआ, जिसका विसर्जन शिवालय घाट पर किया गया। इस मौके पर शंभु लखमानी, रमेश पोपटानी, श्रवन लखमानी, सुशील वरयानी, हरीश लाल, किशन पोपटानी, वैभव संगवानी, जीतू लखमानी, ध्रुव लखमानी, सागर संगवानी, कैलाश राजपाल, दीपक रेशमा खेटपाल आदि मौजूद रहे।