फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jhoolus-e-Amarri took place amidst the chants of Alvida Ya Hussain

Ambedkar Nagar News: अलविदा या हुसैन की सदाओं के बीच निकला जुलूसे अमारी

Tue, 10 Sep 2024 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jhoolus-e-Amarri took place amidst the chants of Alvida Ya Hussain
टांडा के दहियावर में आयोजित जुलूस में  अंजुमन के सदस्य व मौजूद लोग -संवाद
अंबेडकरनगर। मातमी सदाओं के बीच मंगलवार को तहसील क्षेत्र टांडा के दहियावर में अमारी का जुलूस निकला। करबला से निकलकर गांव स्थित पहुंचकर संपन्न हुए जुलूस में प्रदेश की प्रसिद्ध अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इसके साथ ही जगह-जगह उलेमा ने तकरीर की। बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहे अय्यामे अजा का आखिरी जुलूस होने से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और जियारत की। इस बीच उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

अंजुमन अब्बासिया के तत्वावधान में निकले जुलूस में अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड, अंजुमन लश्करे हुसैनी, अंजुमन आरफी, अंजुमन शाने हैदरी, अंजुमन हुसैनी ग्रुप, अंजुमन दस्त-ए-मासूमिया, अंजुमन अब्बासिया रजिस्टर्ड के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। जीशान आजमी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना वसी हसन खां, मौलाना डॉ. कल्बे रुशैद कुम्मी, मौलाना जमीर अब्बास जाफरी, मौलाना मेहदी हसन वॉयज ने मजलिस को संबोधित किया। मौलाना कल्बे रुशैद ने कहा कि दो दिन बाद मोहर्रम समाप्त हो जाएगा। दो महीना आठ दिन तक इमाम हुसैन का मातम किया। युवाओं से अपील की कि मोहर्रम जरूर समाप्त हो रहा है लेकिन उनकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो रही। करबला के मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन पर बनी रहेगी। कोई ऐसा काम न करें जिससे कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की ठेस पहुंचे। बाद में उन्होंने करबला के शहीदों का जिक्र कर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन

उधर मोहर्रम का आखिरी जुलूस होने के चलते अलम, ताबूत, दुलदुल व अमारी की जियारत करने के लिए न सिर्फ अंबेडकरनगर बल्कि इर्दगिर्द के अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए जगह जगह बच्चों के लिए दूध के अलावा जगह जगह फल, पानी की ठंडी बोतल, शरबत, चाय आदि के स्टॉल लगे थे। इसके अलावा जगह जगह भोजन व ठहरने की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed