फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   JCB on illegal construction, tractor driven on encroachment

अवैध निर्माण पर जेसीबी, अतिक्रमण पर चला ट्रैक्टर

Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
JCB on illegal construction, tractor driven on encroachment
अंबेडकरनगर। अवैध कब्जे में फंसी सरकारी स्वामित्व की जमीन को कब्जा मुक्त बनाने की कार्रवाई अब जोर पकड़ने लगी है। इसके चलते ही राजस्व टीम ने जहां बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज किया गया, वहीं भीटी तहसील क्षेत्र के रेवली गांव में चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को ट्रैक्टर से जुतवा कर कब्जामुक्त बनवाया गया। साथ अवैध कब्जेदारों को चेताया गया कि पुन: अवैध कब्जा किए जाने पर बिना नोटिस सीधे मुकदमा दर्ज कराने की सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने सरकारी स्वामित्व की जमीन पर जबरन कब्जा कर कराए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से गिरवाया। तहसीलदार ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर कब्जा कर लिया गया था। इसे हटाने का नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसकी जानकारी के बाद गांव में पहुंची टीम ने पैमाइश कराने के बाद सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर ढहाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसके साथ ही भीटी तहसील क्षेत्र के रेवली गांव में एसडीएम दीपक वर्मा के निर्देश पर गांव पहुंची राजस्व टीम ने चकमार्ग की भूमि को जोतकर अपने खेत में मिला कर अतिक्रमण किए जाने के मामले में कार्रवाई की। तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध कब्जेदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर टीम ने अवैध तौर से कब्जाई जमीन को कब्जा मुक्त करा कर इसकी पैमाइश बाद निशानदेही को घेराबंदी कर दी। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में चकमार्ग, तालाब व अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हैं। उन्हें चिन्हित कर हटाया जा रहा है। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed