फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jaunpuria fair will be held in Melhiya Bagh today

मेलहिया बाग में आज लगेगा जौनपुरिया मेला

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jaunpuria fair will be held in Melhiya Bagh today
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित मेलहिया बाग में शनिवार को एक दिवसीय प्रसिद्ध जौनपुरिया मेले का आयोजन होगा। इस मेले में बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचते हैं। इसे लेकर मेले में बड़ी तादाद में तरबूज, मनोरंजन, श्रृंगार सहित अन्य सामान की दुकानें सज गई हैं। मेले में होने वाले विशेष धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मुजाविर भी पहुंच चुके हैं। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वहीं, अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर यातायात रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जौनपुर से शुरू होने वाला यह मेला अकबरपुर नगर के मेलहिया बाग में आयोजित होता है। इसके बाद अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में तीन दिवसीय मेला लगता है। यहां से यह मेला बहराइच के लिए चला जाता है। इस मेले में हिंदू व मुस्लिम दोनों समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटते हैं। मेले में मुस्लिम समाज के मुजाविरों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। जुलूस भी निकाला जाता है। अकबरपुर अयोध्या व अकबरपुर बनगांव मार्ग पर मेले का मुख्य आयोजन होता है। मेले में बड़े पैमाने पर तरबूज की बिक्री होती है। इसे देखते हुए कई दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर लगने वाले इस मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। मेले में अव्यवस्था न फैले, इसके लिए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे से रूट को डायवर्ट रखा जाएगा। टांडा की तरफ से आने वाले वाहन शहजादपुर की तरफ से गुजारे जाएंगे, जबकि शहजादपुर की तरफ से आने वाले वाहन टांडा मार्ग से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मार्ग की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को अन्नावां से गुजारा जाएगा, जबकि छोटे वाहनों का प्रवेश लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के पास से प्रतिबंधित रहेगा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed