फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jan Adhikar Party workers staged sit-in protest over problems

समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओें ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 22 Mar 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jan Adhikar Party workers staged sit-in protest over problems
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ते पेट्रो पदार्थों के दाम व बढ़ते अपराध समेत किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर सोमवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि किसान बेहाल है। आम नागरिक बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार हरिगोपाल मौर्य ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम कम हुआ है। इसके बाद भी देश में पेट्रो पदार्थों के दाम पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। डीजल व पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने से महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है। आम जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। उसके समक्ष घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इन सबके बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बेगुनाहों को जेल भेजा जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार कानून का राज होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने कहा कि किसान बेहाल है। उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा तो बढ़-चढ़कर किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे परे है। ऋण में डूबा किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। विनोद कुमार, रामजीत, कृष्णकुमार, प्रमोद मौर्य, सुधीर, रवि, कृपाशंकर, रामचरन ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी प्रतिवर्ष लाखों युवाओं को रोजगार व नौकरी दिए जाने का झूठा दावा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed