{"_id":"61ae5618d7ac383c0f3a77e4","slug":"jan-adhikar-party-took-out-sandesh-yatra-ambedkar-nagar-news-lko607750042","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन अधिकार पार्टी ने निकाली संदेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन अधिकार पार्टी ने निकाली संदेश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे नारों के बीच सोमवार को जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन संदेश यात्रा निकाली। सदरपुर से कलेक्ट्रेट तक निकली यात्रा के बाद कलेक्ट्रेट के पास कार्यकर्ताओं ने हक की आवाज बुलंद की। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि भागीदारी के आधार पर हिस्सेदारी नहीं मिल रही है।
कलेक्ट्रेट के पास कार्यकर्ताओं से जिला सलाहकार गोपाल मौर्या ने कहा कि लंबे समय से जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। इससे पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का हक मारा जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन अधिकार पार्टी सदैव से पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती चली आ रही है। आगे भी संघर्ष करती रहेगी।
कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। धर्मेंद्र मौर्य, विनय मौर्य, प्रमोद, हिमांशु, प्रदीप, रामजीत, बालगोविंद, सुरेंद्र आदि ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ों की उपेक्षा की जा रही है। किसान परेशान हैं। उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पहले सदरपुर से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक जन संदेश यात्रा निकाली।