फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jallapur hospital ready

Ambedkar Nagar News: जल्लापुर अस्पताल बनकर तैयार

Sun, 30 Apr 2023 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jallapur hospital ready
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र आलापुर के जल्लापुर में 1.83 करोड़ की लागत से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनकर तैयार हो चुका है। अधूरे बाउंड्रीवॉल के निर्माण को पूरा करने व खिड़कियों पर लोहे की जाली लगाने का काम तेजी से चल रहा है। मई माह से इस अस्पताल के संचालन की उम्मीद है। चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जल्लापुर क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए दूर के अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ता है। आम लोगों की मांग पर सरकार ने करीब दो वर्ष पहले यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी। इसके बाद 1.83 करोड़ की लागत से इसका निर्माण शुरु हुआ। इन दिनों अस्पताल व स्टाफ के लिए आवास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चार बेड वाले अस्पताल में जो कार्य अधूरे हैं उसे इन दिनों तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मई से इस अस्पताल के शुरु हो जाने पर लगभग 25 हजार की आबादी को प्राथमिक चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सकेगा। स्थानीय प्रदीप कुमार व राजदेव ने अविलंब अस्पताल का संचालन शुरु कराए जाने की मांग की। कहा कि अभी हम लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए जहांगीरगंज या फिर अन्य दूर के अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ता है। अस्पताल के शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा संचालन
अस्पताल निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे हैंडओवर कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट विभाग को दे दी गई है। चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती के बाद अस्पताल शुरू हो जाएगा। - विजय पाल, अवर अभियंता, स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed