{"_id":"5d49b2d78ebc3e6ccd347878","slug":"jail-ambedkar-nagar-news-lko4750262144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल का हुआ शुभारंभ, पहुंचे 30 कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल का हुआ शुभारंभ, पहुंचे 30 कैदी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला कारागार का मंगलवार को संचालन प्रारंभ हो गया। पहले दिन मण्डल कारागार से 30 कैदियों को नवनिर्मित जेल में स्थानांतरित किया गया। इसके साथ ही जेल में स्थाई पुलिस चौकी की स्थापना कर चौकी इंचार्ज की तैनाती कर दी गई। इस बीच जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने जिला कारागार पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने नवनियुक्त जेल अधीक्षक जीआर वर्मा से जेल में आए कैदियों को दी जाने वाली व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।
अकबरपुर मालीपुर मुख्य मार्ग पर मरैला के निकट नवनिर्मित जिला कारागार का मंगलवार को औपचारिक संचालन प्रारंभ हो गया। गौरतलब है कि मरैला स्थित कताई मिल बंद होने पर उसके स्थान पर जिला कारागार के निर्माण कराने का निर्णय शासन ने लिया था। एक हजार कैदी की क्षमता वाले इस जेल का निर्माण कार्य बीते दिनों पूर्ण हो गया।
लगभग डेढ़ माह पूर्व जेल अधीक्षक के रूप में जीआर वर्मा की तैनाती भी कर दी गई। इनके अलावा आरके सचान को जेलर, जनमेजय गौर व रामसूरत चौधरी को उप कार्यपाल, रामसूरत को प्रधान बंदीरक्षक के अलावा 23 बंदीरक्षकों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को मण्डल कारागार से 30 कैदियों को जिला कारागार में स्थानांतरित करा दिया गया। इसके साथ ही स्थाई चौकी की भी स्थापना कर दी गई। राजीव श्रीवास्तव को चौकी इंचार्ज बनाए जाने के साथ ही एक हेड कांस्टेबल व छह कांस्टेबल की भी तैनाती कर दी गई। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम वाणी रंजन अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूजा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।