{"_id":"c7612393a7f3f0924b2126ac332cf4d1","slug":"it-will-be-case-31-absent-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगा केस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि कटेहरी विकास खंड में कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिसमें तीन पीठासीन अधिकारी, दो मतदान प्रथम अधिकारी, सात मतदान द्वितीय अधिकारी व एक मतदान तृतीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार भीटी विकास खंड में होने वाले मतदान के लिए कुल 18 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें चार पीठासीन अधिकारी, चार मतदान प्रथम अधिकारी, आठ मतदान द्वितीय अधिकारी व दो मतदान तृतीय अधिकारी शामिल रहे। बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन