{"_id":"30a90157a555adad690e091bc63012de","slug":"it-was-murder-not-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या नहीं की, जलाई गई बेेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या नहीं की, जलाई गई बेेटी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 16 Jul 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मामले को जानबूझकर दबाना चाहती है। ये गुहार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में गत दिनों जलकर मरी नवविवाहिता आराधना गौड़ की मां इंद्रावती ने एसपी को पत्र भेजकर की है।
इंद्रावती का कहना है कि उसकी पुत्री आराधना की मौत जलकर नहीं हुई, बल्कि जलाकर मारने से हुई है। स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल कर रही है। कहा कि यदि आराधना ने आत्महत्या की थी तो इसकी सूचना ससुराली जनों द्वारा मायके में क्यों नहीं दी गई।
ग्रामीणों की सूचना के बाद जब वह लोग गांव पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग भाग गए थे। कहा कि उसकी पुत्री ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी की थी। इसके बाद भी दहेज लोभियों ने आराधना को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में पुलिस को न्याय सुनिश्चित करना होगा। एसपी ने मामले में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।