फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it was murder not accident

हादसा नहीं हत्या थी महिला की मौत

Sat, 20 Jun 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

इस बाबत उसने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलि मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के बिलारी दुलहूपुर निवासी श्यामलाल ने जिलाधिकारी विवेक को दिए प्रार्थना पत्र कहा है कि उसकी बहन अंजू की शादी तीन साल पहले अलीगंज थाना क्षेत्र के लड़नपुर गांव निवासी बब्लू पुत्र जोखन के साथ हुई थी।
विज्ञापन


16 जून को उसे सूचना मिली कि अंजू छत से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह सूचना पाकर जब तक लड़नपुर गांव पहुंचता तब तक ससुरालीजन उसे दफना चुके थे। जिस तरह से हड़बड़ी में सब कुछ किया गया, वह संदिग्ध है। उसका आरोप है कि उसकी बहन की मौत छत से गिरने से नहीं हुई। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि पूर्व में भी पति द्वारा उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर वह व्यक्तिगत तौर पर भी आपत्ति जाहिर कर चुका है। पीड़ित ने डीएम विवेक से मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उसका कहना है कि उसने इस बाबत अलीगंज पुलिस को घटना की तहरीर भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed