{"_id":"36838c7a5129dd1385d968296fa1a37a","slug":"it-is-election-today-in-bhiti-and-ktehri-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीटी व कटेहरी विकास खंड में चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीटी व कटेहरी विकास खंड में चुनाव आज
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए कुल 2 लाख 87 हजार 554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी विकास खण्ड में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव सकुशल निपटने के बाद अब मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान कटेहरी व भीटी विकास खण्ड में होगा। चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
एक दिन पूर्व सोमवार को उच्चाधिकारियों ने पुलिसबल के साथ दोनों विकास खण्डों के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का सघनता से जायजा लिया। साथ ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया में कोई किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है, तो उसकी तत्काल जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।
मालूम कि भीटी व कटेहरी विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य के 8 पदों के लिए कुल 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भीटी विकास खंड के 4 पदों के लिए 70 व कटेहरी में जिपं के 4 पदों के लिए 57 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 195 पद के लिए कुल 976 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
इसमें भीटी विकास खंड के 87 पदों के लिए 432 व कटेहरी विकास खंड के 108 पद के लिए कुल 544 प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए भीटी विकास खंड में 1 लाख 29 हजार 461 व कटेहरी विकास खंड में 1 लाख 58 हजार 93 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।