फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it could not be deleted Truck crash debris

नहीं हटाया जा सका ट्रक हादसे का मलबा

Sat, 27 Feb 2016 11:18 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
it could not be deleted Truck crash debris
मालूम हो कि गुरुवार रात एक ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक पुराने तहसील तिराहे के निकट पलट गया था। उसे हटाने के लिए क्रेन व जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा था। चूंकि गन्ना काफी ज्यादा था इसलिए उसे दूर तक फैलाकर यह देखा गया था कि कोई और तो गन्ने के ढेर में नहीं दबा है।
विज्ञापन


घटना के बाद शुक्रवार सुबह गन्ना ढुलाई करने वाले ठेकेदार की तरफ से दूसरा ट्रक भेजकर कुछ गन्ना तो हटवाकर चीनी मिल पहुंचा दिया गया, लेकिन अभी भी काफी गन्ना सड़क की पटरियों पर काफी दूर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


तहसील तिराहे पर फैजाबाद मार्ग पर 50 मीटर तक तथा मुख्य तिराहे से ओवरब्रिज की तरफ 25 मीटर की दूरी में सड़क के दोनों तरफ गन्ने का मलबा बिखरा पड़ा है। फैजाबाद मार्ग की दोनों पटरियों पर तो यह मलबा इतना ज्यादा है कि सामान्य आवागमन तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे दिन यह स्थिति बनी रही, लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। डीएम के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी ने सड़क मरम्मत के मामले में मुआयना भी किया लेकिन तब भी कोई निर्देश नहीं गए।

इसके चलते ही शनिवार प्रात: जब नियमित ड्यूटी पर सफाईकर्मियों की टोली निकली तब भी मलबे की सफाई नहीं की जा सकी।  शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


बसपा नेता रमेश सेठ ने नगर परिषद प्रशासन के इस रवैए को दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक बताया। कहा कि 60 घंटे से भी अधिक समय हो गया, लेकिन इसके बाद भी मलबे को हटवाने की तरफ ध्यान न देना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उधर अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि मलबे को हटवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed