{"_id":"631b86f3724bbc122216cbd8","slug":"ishika-yasmin-and-sakshi-won-ambedkar-nagar-news-lko647575117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशिका, यासमीन व साक्षी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशिका, यासमीन व साक्षी ने मारी बाजी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने संबंधी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय नेे सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में पक्ष व विपक्ष की ओर से कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य वागीश शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर इशिका मिश्रा, दूसरे पर यासमीन और तीसरे स्थान पर साक्षी दुबे रहीं।
सांत्वना पुरस्कार रिया त्रिपाठी और सृष्टि सिंह को मिला। इस मौके पर आलोक तिवारी, सहायक आचार्य डॉ. शशांक मिश्र, हरिकेश व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।