{"_id":"62cf0566e3ccde051e05a3ed","slug":"irfan-the-master-mind-of-tanda-nuisance-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-lko639358425","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा उपद्रव का मास्टर माइंड इरफान भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा उपद्रव का मास्टर माइंड इरफान भेजा गया जेल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा कोेतवाली से जेला भेजा गया एआईएमआईएम पूर्व प्रदेश सचिव-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी, प्रदर्शन व बवाल के मास्टरमाइंड ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के पूर्व प्रदेश सचिव की गुंडा एक्ट में गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसे बीते दिनों ही पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिला बदर कर दिया गया था।
बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर नगर के दरगाह हक्कानी शाह तलवापार के सामने भीड़ ने उपद्रव किया था। पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा था। इस मामले में पुलिस 41 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि तलवापार में हुए उपद्रव के पीछे एआईएमआईएम के पूर्व प्रदेश सचिव इरफान पठान का हाथ था। भीड़ को शांत कराने के लिए उसे मौके पर बुलाया गया था। उसके मौके से जाने के बाद ही भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर इरफान पठान को केस में शामिल कर लिया, बल्कि बीते 30 जून को उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर की कार्रवाई भी पूरी की। इसके बावजूद वह क्षेत्र में बना रहा।
मंगलवार को क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस बल के साथ आरोपी इरफान निवासी छज्जापुर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कड़ी सुरक्षा में महरुआ थाने में रखा गया। देर रात में एसपी ने अधीनस्थों के साथ उससे सघन पूछताछ की। इसके बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर इरफान की गिरफ्तारी को लेकर टांडा में सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की तरफ से अत्यंत चौकस रखी गई थी।