{"_id":"68b2078851c4efd58505d8be","slug":"investigation-started-under-the-chairmanship-of-sdm-on-the-allegations-against-the-secretary-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-141055-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सचिव पर लगे आरोपों की एसडीएम की अध्यक्षता में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सचिव पर लगे आरोपों की एसडीएम की अध्यक्षता में जांच शुरू
Sat, 30 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साधन सहकारी समिति प्रतापपुर चमुर्खा के सचिव पर लगे अनियमितता के आरोपों की जांच एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शुरू कर दी है। कृषि अधिकारी की जांच में सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की संस्तुति के बाद डीएम ने मामले की दोबारा जांच के लिए एसडीएम की अगुवाई में कमेटी से जांच कराने का फैसला किया था।
बीते दिनों सचिव दुर्गा प्रसाद पांडेय के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर 11 शिकायतें की गई थीं। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने 11 जुलाई 2025 को कटेहरी के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, प्रतापपुर चमुर्खा की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान पीओएस मशीन व गोदाम में मिली खाद के स्टाॅक में अंतर मिला था। 14 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न देने पर 28 जुलाई को समिति का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।
सचिव ने चार अगस्त को नोटिस का जवाब दिया, जो संतोषजनक नहीं था। हालांकि बाद में समिति का लाइसेंस किसान हित में बहाल करा दिया गया था। कृषि अधिकारी ने केस दर्ज करने की संस्तुति मांगी थी। अब एसडीएम अकबरपुर अध्यक्षता वाली जांच टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच हो रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।