फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Investigation of Lakhimpur incident should be completed soon

लखीमपुर कांड की जांच जल्द पूरी कराई जाए

Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation of Lakhimpur incident should be completed soon
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी कांड की जल्द से जल्द न्यायिक जांच पूरी कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमेें कहा गया कि लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। तमसा नदी में आई बाढ़ के चलते जिन किसानों की फसल चौपट हो गई है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शिवसेना के प्रदेश सचिव व अयोध्या मंडल प्रभारी नंदकुमार राना ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। न ही केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को ही बर्खास्त किया गया है। ऐसे में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरे मामले की न्यायिक जांच जल्द से जल्द पूरी कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए। कहा कि तमसा नदी में आई बाढ़ से सैकड़ों किसानों की धान, गन्ना व सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इससे प्रभावित किसानों को मुश्किलें हो रही हैं। प्रभावित किसानों को प्रति तीन एकड़ एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

कहा गया कि छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसल को नष्ट किया जा रहा है। कहा कि जिला मुख्यालय पर विभिन्न मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इससे नागरिकों को आवागमन में मुश्किलें हो रही है। इस मौके पर विमल भारद्वाज, शरद सिंह, जनार्दन पांडेय, अनूप त्रिपाठी, गिरीश तिवारी, ओमप्रकाश, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed