फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Investigation begins in death case from quack's injection

Ambedkar Nagar News: झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत के मामले में जांच शुरू

Sun, 06 Sep 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins in death case from quack's injection
जलालपुर। कटका क्षेत्र के रतना भूमिहारे का पुरा गांव निवासी वीरेंद्र प्रजापति की निजी चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने भियांव सीएचसी अधीक्षक से घटना की रिपोर्ट मांगी है। उधर, पुलिस को अभी परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र मायाराम के मुताबिक कुछ दिन पहले वीरेंद्र की उंगली में चोट लग गई थी। उनका इलाज रतना डिहवा स्थित एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब चार बजे उंगली में दोबारा चोट लगने पर वह चिकित्सक के पास पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आजमगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आलापुर के चहोड़ाघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मायाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी। घटना की सूचना सीएमओ को फोन पर भी दी गई थी।

जांच के बाद सामने आएगी स्थिति
भियांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित करने का आदेश हुआ है। शिकायतकर्ता से भी जानकारी ली जाएगी। उच्चाधिकारियों से सलाह के बाद आगे की कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के नाम से वायरल हुआ शपथ पत्र
रविवार को मायाराम के नाम से एक शपथ पत्र वायरल हुआ, जिसमें वीरेंद्र द्वारा मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सेवन करने और इसके बाद मौत होने की बात कही गई थी। मायाराम ने ऐसा कोई शपथ पत्र देने से इन्कार किया है। उन्होंने इसे फर्जी बताया। अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच से ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed