{"_id":"6a9da04d21670bbe5b0dccb0","slug":"chhaya-devi-got-second-place-in-the-state-level-teacher-selection-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164308-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय शिक्षक चयन में छाया देवी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय शिक्षक चयन में छाया देवी को दूसरा स्थान
विज्ञापन
.शिक्षिका छाया देवी को सम्मान पत्र देते डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुर्गाबाबा की जीव विज्ञान प्रवक्ता छाया देवी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 की राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग/इंटरव्यू में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
छाया देवी वर्ष 2013 से विद्यालय में लगातार शिक्षण कार्य कर रही हैं। करीब 13 वर्षों के शिक्षण अनुभव में उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया। जीव विज्ञान विषय में उनके मार्गदर्शन में छात्राओं का परीक्षाफल लगातार शत-प्रतिशत रहा है।
वह छात्राओं को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उनमें विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहती हैं। उनकी मेहनत से छात्राओं में विषय को समझने और उसे प्रयोगात्मक तरीके से सीखने की प्रवृत्ति विकसित हुई है।
विज्ञापन
चार अगस्त 2026 को हुई राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग/इंटरव्यू में दूसरा स्थान प्राप्त करना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है। उनकी सफलता ने सरकारी बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया है। शिक्षिकाएं बेहतर शिक्षण के साथ छात्राओं को विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रही हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने पूरी की थी। समिति में जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव समेत अन्य अधिकारी और प्रधानाचार्य शामिल रहे।