फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inter-district vehicle theft gang busted, four arrested

Ambedkar Nagar News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Inter-district vehicle theft gang busted, four arrested
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह लंबे समय से स्थानीय समेत आसपास के जनपदों में वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के चार वाहन व उनके पार्ट्स भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक सदस्य बेवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय विशाल पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात स्वॉट टीम को सूचना मिली कि अयोध्या जनपद की तरफ से अंतरजनपदीय चोर गिरोह टांडा में वारदात को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस ने एनवां के निकट घेराबंदी की। रात तीन बजे के करीब अयोध्या जनपद की तरफ से एक वाहन आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने वाहन रोकने की कोशिश की। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने एनवा बाजार में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के अमगिलिया गांव के शहनवाज, सुल्तानपुर के कादीपुर थानाक्षेत्र के खालिसपुर मुबारकपुर गांव के आमिर मुरैशी और चांदा थाने के महारानी पश्चिम कस्बा चांदा के मो. खलील को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये है आपराधिक इतिहास
शहनवाज बेवाना थाने का गैंगस्टर है। उसके ऊपर कटका, बेवाना, हंसवर, महरूआ के अलावा बस्ती, जौनपुर, गोंडा में वाहन चोरी, पशुक्रूरता के केस दर्ज हैं। नौशाद पर जनपद में एक और गैर जनपद में चार, आमिर कुरैशी पर इब्राहिपुर के साथ ही बस्ती में एक, गोंडा में दो और जौनपुर में एक केस दर्ज है। मो. खलील पर भी जिले समेत गैर जनपद में वाहन चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed