{"_id":"5f9aff9b8ebc3e9ba96a7a99","slug":"instruction-ambedkar-nagar-news-lko5476678147","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं बड़ी परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं बड़ी परियोजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। निर्माणाधीन भवनों का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कोई परियोजना धनाभाव के चलते ठप है तो इसके लिए शासन से पत्राचार किया जाए। यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने दिए।
मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआईकला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेसुल्तानपुर, बेवाना व पीएचसी कौड़ाही का निर्माण कार्य समय रहते पूर्ण कर हैंडओवर किया जाए। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को निर्देशित किया कि रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज, मोहसिनपुर में आश्रय योजना के तहत आवास का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। कार्यदायी संस्था पैक्स फेड को निर्देशित किया कि मॉडल स्कूल रामनगर, 100 बेड का ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व जीजीआईसी भीटी का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर कराने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।