फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Install ceiling fan to protect children from heat

बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए लगवाएं सीलिंग फैन

Wed, 18 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Install ceiling fan to protect children from heat
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लेते उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष व सचिव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने मंगलवार को सदस्य डॉ सुचिता चतुर्वेदी के साथ परिषदीय विद्यालय, जिला अस्पताल व आंगनबाड़ी केंद्र पसियापारा का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को भीषण गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई करता देख उन्होंने नाराजगी जतायी। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्ष में सीलिंग फैन लगवाने के साथ ही परिसर को साफ सुथरा बनाया जाए।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे आयोग के अध्यक्ष डॉ. शर्मा व सदस्य डॉ सुचिता सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पसियापारा गए। इस दौरान उन्होंने साथ मौजूद बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में गर्मी को देखते हुए प्रत्येक कक्ष में सीलिंग फैन लगवाया जाए। साथ ही विद्यालय को कायाकल्प योजना के तहत सुंदर और साफ सुथरा बनाया जाए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में चार गर्भवती ज्ञानमती, अंजलि, नीतू व नीलम की गोद भराई की रस्म को पूरा करने के साथ ही उन्होंने दो बच्चों का अन्न प्रासन भी कराया। कहा कि वास्तविक पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के अंत वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसीयू के अलावा सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। मौके पर मौजूद जिला अस्पताल के सीएमएस ने बाल गहन चिकित्सा इकाई में 10 अतिरिक्त बेड की जरूरत जतायी। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि वह इसके लिए जरूरी संसाधन सुनिश्चित करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed