फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector suspended for beating district panchayat member

Ambedkar Nagar News: जिला पंचायत सदस्य की पिटाई में दरोगा सस्पेंड

Wed, 17 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for beating district panchayat member
भीम आर्मी के दो नेताओं की पिटाई कर लॉकअप में बंद कर देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। जिला पंचायत सदस्य व भीम आर्मी पार्टी नेता राजेंद्र गौतम व टांडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोनू गौतम की थाने में पिटाई कर लॉकअप में बंद कर देने में सम्मनपुर थाने में दरोगा शिवदीपक सिंह व दो सिपाहियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले इस घटना को लेकर बुधवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और एसपी व डीएम को ज्ञापन सौंपा। सुलेमपुर परसावां निवासी जिपं सदस्य राजेंद्र गौतम ने डीएम व एसपी को बताया कि वे मंगलवार 16 मई को दिन में दो बजे एक प्रकरण में एसओ सम्मनपुर से मिलने गए थे। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी भी थे। इसी दौरान वहां एक दरोगा शिवदीपक सिंह व दो सिपाही आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। जिला पंचायत सदस्य के अनुसार दरोगा व सिपाही ने उन्हें व टांडा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोनू गौतम को घसीटते हुए लॉकअप में बंद कर दिया। इसके बाद पट्टे से 50-50 बार पिटाई भी की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सम्मनपुर थाने में ही वहां तैनात रहे दरोगा शिवदीपक सिंह व दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। तीनों आरोपियों पर दलित एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस कर्मियों की हरकत से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन भी किया। इसमें अजय, संदीप, बृजेश, सुरेंद्र, मुकेश, अरविंद व बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed