फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector's head cracked , four soldiers injured

दरोगा का सिर फटा, चार सिपाही भी घायल

Sun, 30 Aug 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 30 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों का एक ट्रैक्टर व दो ट्रॉलियां फूंक दीं। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। निर्माण कर रहे लोग काम छोड़कर भाग गए। पथराव में अकबरपुर कोतवाली के दरोगा महेंद्र यादव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


एक महिला सिपाही की भी गांव की महिलाओं ने पिटाई कर दी। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लोगों को नियंत्रित किया। जवाबा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर मिले लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इससे गांव के तमाम पुरुष सदस्य घर छोड़कर भाग गए। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडीएम व एएसपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि बेवाना थाना क्षेत्र के बसिरहा गांव निवासी जयप्रकाश यादव व दलित प्रदीप कुमार के बीच लंबे समय से एक भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। जयप्रकाश पक्ष उक्त भूखंड को अपनी खतौनी की भूमि बता रहा है तो प्रदीप पक्ष उसे आबादी की भूमि बताते हुए लंबे समय से अपनी कब्जेदारी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जून को इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी जिसमें दोनों पक्ष के छह से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी विवाद के निपटारे को लेकर डीएम विवेक के निर्देश पर एसडीएम सदर पंकज रविवार को सीओ भीटी सुधीर कुमार के साथ अकबरपुर व बेवाना थाने की पुलिस तथा महिला थाने की पुलिस लेकर भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंचे थे। पीएसी की एक टुकड़ी भी सथ में थी।

वहां नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम इसके बाद गांव से बाहर निकलने लगी। इसके तत्काल बाद सीमांकन के आधार पर चार बिस्वा आठ धुर वाले क्षेत्रफल में जयप्रकाश पक्ष ने ट्रैक्टर ट्रॉली से लाए गए मोरंग, गिटटी व सीमेंट द्वारा निर्माण शुरू कर दिया। इसी बीच दलित पक्ष की तरफ से एकजुट हुए लोगों ने पथराव कर दिया।

इससे निर्माण कर रहे लोग भाग गए। इसी बीच मौका पाकर दलित पक्ष ने निर्माणस्थल पर खड़े एक ट्रैक्टर व दो ट्रॉलियों में आग लगा दी। बाद में पहुंचे यादव पक्ष ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसी बीच सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर भी पथराव कर दिया।

इससे एक दरोगा महेंद्र यादव का सिर फट गया। सिपाही गुलाम गौस व दो अन्य सिपाही घायल हो गए। एक महिला सिपाही की दलित पक्ष की महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर कई और थानों की  पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर जो भी मिला उसकी पिटाई की गई।

पुलिस के हाथों पिटाई से बचने के लिए दलित परिवारों के अधिकांश पुरुष सदस्य घर छोड़कर भाग गए। पुलिसकर्मियों के अलावा यादव पक्ष के हरीराम, जयप्रकाश व ओमप्रकाश को भी चोटें आई हैं। अकबरपुर से फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एएसपी पंकज पाण्डेय व एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। देर सायं जयप्रकाश ने कई लोगों के विरुद्घ नामजद तहरीर दी।


यह बोले अधिकारी
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि भूमि की समुचित पैमाइश के बाद जानबूझकर हंगामा खड़ा किया गया और आगजनी की गई। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed